नई दिल्ली, 25 जून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में सैन्य इंजीनियर सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सैन्य इंजीनियर सेवा के अधिकारियों का कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि इन अधिकारियों के प्रयासों से सैनिक, नौसैनिक और वायुसेना के जवान अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्य केवल सुरक्षित और मजबूत भारत के निर्माण में ही नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और सतत भारत के निर्माण में भी योगदान देने वाले होने चाहिए।
