रेलवे ने गुजरात के अहमदाबाद डिवीजन के लिए 140 करोड़ रुपये की कवच परियोजना को मंजूरी दी

नईदिल्ली, 15 जून :

रेलवे ने गुजरात के अहमदाबाद डिवीजन के लिए 140 करोड़ रुपये की कवच ​​परियोजना को मंजूरी दे दी है। पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 48 ब्लॉक खंडों को कवर करते हुए पांच सौ 98 किलोमीटर के मार्ग पर कवच वर्जन 4.0 स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।

इससे पहले, अहमदाबाद डिवीजन के लगभग सात सौ दो किलोमीटर के मार्ग पर कवच कार्य पहले ही स्वीकृत किया जा चुका था। इस परियोजना की मंजूरी के साथ, डिवीजन के शेष खंड भी कवच ​​के दायरे में आ जाएंगे। इससे पूरे डिवीजन में स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के व्यापक विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। रेलवे, सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रेन संचालन को आधुनिक बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के अंतर्गत अपने नेटवर्क में कवच का विस्तार कर रहा है।

Leave a Reply