प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से ओलंपिक के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया

नईदिल्ली, 11जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ओलंपिक के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया है। नई दिल्ली में एनडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत तेजी से खेलों का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है।

उन्होंने ओलंपिक की तैयारियों को विकसित भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। साथ ही, विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में खेल जगत में भारत की पहचान और मजबूत होगी।

Leave a Reply