नईदिल्ली, 11जून : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एन.डी.ए सम्मेलन में 35 राजनीतिक दलों के 75 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
श्री नवीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का क्षण बताया।
श्री नवीन ने कहा कि वर्तमान में एनडीए 22 से अधिक राज्यों में सत्ता में है, जो देश के लगभग 75 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है।
