देश के कई हिस्सों में आज ओलावृष्टि के साथ वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

नईदिल्ली, 11 जून : मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरलम्, माहे, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गांगेय, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी आज बारिश हो सकती है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ वर्षा का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा ओडिशा में आज उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Leave a Reply