कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश की संभावना

नईदिल्ली, 9 जून : मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज कर्नाटक, केरलम और माहे के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ स्थानों पर भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, विदर्भ तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की आशंका है। कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल के कुछ स्थानों में दिन के समय गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Leave a Reply