नईदिल्ली, 4 जून :गृह मंत्री अमित शाह आज शाम त्रिपुरा के दो दिन के दौरे पर अगरतला पहुंचेंगे। इस दौरान वे पुष्पबंत पैलेस होटल की आधारशिला रखेंगे और लंकामुरा में सीमा सुरक्षा बल के एक सीमा चौकी का दौरा करेंगे। श्री शाह राज्य और केंद्र के सुरक्षा अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। उनकी यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रशासनिक और सुरक्षा मामलों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की।
2026-06-04
