नईदिल्ली, 30 में : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि गोवा न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार आतिथि सत्कार के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए भी जाना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अवसर उन सभी को याद करने का है जिन्होंने राज्य की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोवा समृद्ध होता रहेगा और विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गोवा के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गोवा संस्कृति और विरासत का भव्य संगम है, जो दुनिया को भारतीय आतिथ्य सत्कार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। गोवा राष्ट्र के विकास और गौरव में निरंतर योगदान दे रहा है। गृह मंत्री ने गोवा की निरंतर समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना भी की।
