बिहार में आज सुबह रोहतास जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना आरा-मोहनिया रोड पर दिनारा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेलवैया मथिया गांव के पास हुई।
दुर्घटना उस समय हुई जब तिलक समारोह से लौटते समय बस से उतर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
