पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के रूझानों से भविष्य की राजनीति की दिशा तय होने के संकेत मिल रहे हैं।
विधानसभा की 293 सीटों में से 281 के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है और वह 193 सीटों पर आगे है। तृणमूल कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर आगे हैं जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम से आगे हैं।
पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है । फल्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।
