नई दिल्ली, 17 जुलाई: केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में श्री मेघवाल ने कहा कि न्यायपूर्ण, समान और संवेदनशील समाज का निर्माण करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जिसकी नींव समान अवसर, निष्पक्ष व्यवस्था और मानव गरिमा के सम्मान पर आधारित हो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा सामाजिक ढांचा तैयार किया जाना चाहिए, जहां प्रत्येक नागरिक को न्याय तक आसान और समान पहुंच मिल सके। उन्होंने न्याय को एक मजबूत और समावेशी समाज की आधारशिला बताया।
