पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

चंडीगढ़, 3 जुलाई: चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को लू से राहत मिली है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के रूपनगर (रोपड़) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज सुबह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल संखेड़ी में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

……

Leave a Reply