पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों का किया स्वागत

नई दिल्ली, 1 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल ईरान के राष्‍ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्‍ट्रपति पेजेशकियान ने श्री मोदी को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्‍न पक्षों के बीच मौजूदा बनी सहमति का स्‍वागत किया तथा सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और राजनयिक माध्‍यम से किये जाने का भारत का रूख दोहराया। श्री मोदी ने पश्चिम एशिया में स्‍थायी शांति और स्‍थ‍िरता तथा सुरक्षित नौवहन और वाणिज्‍य के लिए सतत प्रयासों पर बल दिया। 

ईरान के राष्‍ट्रपति ने शांति, स्थ‍िरता और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी के व्‍यक्तिगत प्रयासों की सराहना की। ईरानी दूतावास ने बताया कि बातचीत के दौरान राष्‍ट्रपति पेजेशकियान ने भारत में ब्रिक्‍स देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के सफल आयोजन पर संतोष व्‍यक्‍त किया। भारत के साथ संबंध और सशक्‍त बनाने की ईरान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्‍ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक विरासत और परस्‍पर आदर-सम्‍मान पर आधारित हैं। 

Leave a Reply