दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 1 जुलाई : मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगे बढ़ने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

विभाग ने इस महीने की 4 तारीख तक तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड और विदर्भ में भी अगले तीन से चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरल, माहे, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शनिवार तक तेज वर्षा की संभावना है।

विभाग ने अगले सप्ताह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश की संभावना है। विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार तक गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान है।

Leave a Reply