नई दिल्ली, 28 जून: नगालैंड में आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के एक लाख 43,530 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना है।
राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वोखा जिले में उपायुक्त के. म्हाथुंग त्सांगलाओ ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
