रामनगर विस्फोट मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन

अगरतला, 26 जून: रामनगर स्थित एक आवासीय इमारत में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत के बाद त्रिपुरा सरकार ने घटना के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, समिति के अध्यक्ष शहरी विकास विभाग के सचिव होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के निदेशक, अगरतला नगर निगम के आयुक्त, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक तथा लोक निर्माण विभाग (भवन) के मुख्य अभियंता शामिल हैं।

सरकार के निर्देश के अनुसार, समिति को सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी।

Leave a Reply