नई दिल्ली, 23 जून : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक सत्ता संस्थानों और आम नागरिकों के बीच मौजूद दूरी पर विचार करती है और जन-केंद्रित शासन के माध्यम से इस दूरी को कम करने की आवश्यकता पर जोर देती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की पहचान का उल्लेख करती है।
2026-06-24
