नई दिल्ली, 23 जून :
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान कल लेइलोन वैफेई गांव और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा और सेना के जवान शामिल थे।
खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया अभियान तीन दिन तक जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों और सशस्त्र उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग 40 हथियार बरामद किए।
