नईदिल्ली, 13 जून : मणिपुर पुलिस ने कहा है कि कुछ व्यक्ति और समूह अपुष्ट तथा भड़काऊ सामग्री तैयार कर इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर साझा और प्रसारित कर रहे हैं। राज्य पुलिस ने कहा कि ऐसी पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनसे सांप्रदायिक तनाव भड़कने, सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने तथा सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री के प्रसार से गलतफहमी पैदा हो सकती है और समुदायों के बीच शत्रुता बढ सकती है। मणिपुर पुलिस ने लोगों को सलाह जाती है कि वे अफवाहों या अपुष्ट सामग्री पर भरोसा न करें और इन्हें साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के प्रति सावधानी बरतें।
राज्य पुलिस ने यह अपील भी की है कि किसी भी सामग्री की प्रामाणिकता की पुष्टि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 9485280419 से की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर फर्जी, भ्रामक, भड़काऊ या किसी भी आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने, अपलोड करने, प्रकाशित तथा साझा या प्रसारित करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
