राज्‍यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्‍णन ने टीएमसी राज्‍यसभा सांसद सुष्मिता देव का राज्‍य सभा से इस्‍तीफा स्‍वीकार किया

नईदिल्ली, 10 जून : राज्‍यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्‍णन ने तृणमूल कांग्रेस की राज्‍यसभा सांसद सुष्मिता देव का राज्‍य सभा से इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। लगभग एक हफ्ते से तृणमूल कांग्रेस के अंदर बढते आंतरिक संघर्ष के बीच पार्टी के किसी सांसद का यह दूसरा इस्‍तीफा है। सुश्री देव ने इस्‍तीफे के बाद असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। 

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के जाने-माने नेता और राज्‍य सभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने सोमवार को राज्‍यसभा और पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था।

Leave a Reply