पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस बर्बरता की रिपोर्टों की पुष्टि: विदेश मंत्रालय

नईदिल्ली, 9 जून : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बरता की कई रिपोर्टों की पुष्टि की है। इनमें कई प्रदर्शनकारी मारे गए और कई घायल हुए। भारत को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कुकर्मों और दुर्व्यवहारों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली को पाकिस्तान से लगातार फर्जी खबरें और वीडियो मिल रहे हैं। उन्‍होंने इसे पाकिस्तान की नाकामियों को छुपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान हटाने का प्रयास बताया है।

Leave a Reply