नईदिल्ली, 3 जून :एस.ए.एफ.एफ महिला फुटबाल चैंपियनशिप में आज भारत का सामना सेमीफाइनल में भूटान से होगा। यह मुकाबला गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा।
पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप-बी में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मालदीव पर 11-0 की बड़ी जीत से की थी, और इसके बाद गत चैंपियन बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।
