महाराष्ट्र के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार कोरोना पॉजिटिव

मुंबई, 06 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वडेट्टीवार ने उनके संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार विजय वडेट्टीवार की तबीयत खराब थी, इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करवाया था। शुक्रवार देर रात को वडेट्टीवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को विजय वडेट्टीवार ने कहा कि वह अपने शासकीय निवास पर ही इलाज करवा रहे हैं और तबीयत में सुधार हो रहा है।

इधर, बुलढाणा जिले के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के परिवार के 12 सदस्य व दो कर्मचारी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संजय गायकवाड़ विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने के लिए मुंबई में है, इसलिए वे सुरक्षित हैं। गायकवाड़ परिवार का इलाज बुलढाणा में स्थित उनके निवास पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *