पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमित कम हुए, मरीज 3 लाख, 34 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में 39 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख,34 हजार,543 हो गई है। इनमें से  3 लाख, 30 हजार,133 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में  पूर्कुवोत्लतर के इन राज्यों में 31 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 485 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना संक्रमित 2 हजार,303 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें 30 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 18 हजार 006 है जबकि 2 लाख,15 हजार,235 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए। 323 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इअसम में अब तक 1 हजार,101 मरीजों की मौत  हो गई। कुल  03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें किसी नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार,461 है जबकि 33 हजार, 020 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 30 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में कुल 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 04 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 339 है। इनमें  28 हजार,933 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 33 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मणिपुर में अब तक 373 मरीजों की मौत हो गई।  

अरुणाचल प्रदेश से अच्छी खबर है। वहां किसी नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार 842 है, जबकि इनमें  16 हजार,784 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 02 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल में अब तक कुल 56 मरीजों की मौत हो गई।

मेघालयमें 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार,016 हुई है जबकि 13 हजार838 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 29 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 149 मरीजों की मौत भी हुई है।

नगालैंडमें कोरोना से संक्रमित किसी  नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार,225 हो गई ।  इनमें 11 हजार, 978 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 02 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक राज्य में 91 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में भी 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 206 हो गई है। 5 हजार,924 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि, 50 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक राज्य में 135 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार,448 हो गई है। 4 हजार,421 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस समय कुल 16 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *