पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 34 हजार

पिछले 24 घंटे में 48 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 17 मार्च (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 48 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या  3 लाख, 34 हजार, 287 हो गई है। इनमें से 3 लाख, 29 हजार, 950 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 31 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 413 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन राज्यों में अभी तक कोरोना संक्रमित 2 हजार, 300 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें 22 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 लाख, 7 हजार, 839 है जबकि 2 लाख,15 हजार, 127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 266 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1 हजार 099 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें 11 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 33 हजार,437 है जबकि 33 हजार 006 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच त्रिपुरा में 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें भी 02 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार 315 हो गयी है जबकि 28 हजार, 915 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 24 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में ्ब तक 373 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेशमें  इस बीच सिर्फ 01 नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 841 है जबकि 16783 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 02 मरीजों का इलाज चल रहा है। अरुणाचल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 56  है।

मेघालयमें  03 नए कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार है जबकि 13 हजार,821 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मेघायलय में पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 31 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 148  है।

नगालैंड से अच्छी खबर है कि राज्य में  कोरोना संक्रमित किसी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार225  है। इनमें 11 हजार, 966 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 14 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 07 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस  राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 191 हो गई है। 5 हजार, 915 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 44 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सिक्किम में अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में भी 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 439 हो गई है। 4 हजार, 417 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 12 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *