नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। भारतीय उप महाद्वीप में क्रिकेट को लेकर दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। हर गली-मोहल्ले से लेकर मैदान तक इस खेल का जादू ऐसा कि उसके सामने तमाम दूसरे खेल लगभग दम तोड़ गए। हालांकि इस खेल का जन्मदाता इंग्लैंड है। आज का दिन इस खेल के लिए काफी अहम है।
इस रोमांचकारी खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन ही 15 मार्च 1877 को हुई थी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और इस खेल की पहली गेंद डाली गयी। मजेदार बात यह है कि इस शुरुआती मैच में खेल की कोई समय-सीमा नहीं तय की गयी थी। हालांकि दोनों ही टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थी। इन दो पारियों में चाहे जितना समय लगे। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों से हरा दिया।
1493- महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।1892- पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमेटिक बैलट मशीन को इस्तेमाल में लाया गया।1901- महान कुश्ती प्रशिक्षक गुरु हनुमान का जन्म हुआ।1934- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।1985- पहला डोमेन नाम सिम्बोलिक डॉट कॉम पंजीकृत किया गया।1992- प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।
2009- भारत की पहली महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।
2021-03-15