चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने असम पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

जोरहाट (असम), 13 मार्च (हि.स.)। भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को असम विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंच गयी हैं। वे शनिवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी जोरहाट जिला के मोरियानी, शिवसागर और नगांव जिला के सामागुरी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी।

ईरानी मोरियानी में भाजपा उम्मीदवार रमनी तांती, शिवसागर में सुरभि राजकुमारी और सामागुरी में अनिल सैकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी असम पहुंच रहे हैं। वे बिश्वनाथ, गोहपुर और जोरहाट में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए यहां आ रहे हैं। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए 20 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *