विराट कोहली सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली,08 मार्च (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। 
कोहली ने ट्वीट किया,”दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। समाज की ताकत महिलाओं की ताकत है।” 
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट किया, “मैं भाग्यशाली हूं कि अपने जीवन में कई मजबूत महिलाओं से घिरा हुआ हूं, आप सभी के एकजुट समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी अद्भुत महिलाओं को खुशी से भरे महिला दिवस की शुभकामनाएं!” 
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया,”जब आप मजबूत, बोल्ड और उग्र महिला कहते हैं, तो यह वह हैं जिसके बारे में मैं सोचता हूं! ऐसी सभी शक्तिशाली महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं … आप सभी इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएं।” 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया,”वे हमारी ताकत, हमारी प्रेरणा हैं,जिनमें सुनने का धैर्य, समझने की इच्छा, देखभाल करने की शक्ति के साथ एक अच्छा दिल है जो वे हर रूप में साझा कर सकती हैं। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *