नागपुर में शंख ध्वनि से होगा महिला दिवस का स्वागत

नागपुर, 07 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के नागपुर में महिला दिवस का स्वागत शंख ध्वनि के साथ होने जा रहा है। स्थानीय अंबाझरी स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर में सोमवार सुबह 8 बजे महिलाओं का दल शंख ध्वनि के साथ महिला दिवस का स्वागत करेगा। नागपुर की हंसाबेन पाघडाल ने शंखनाद कर महिला दिवस का स्वागत करने की पहल की है। पाघडाल को शंख बजाने में महारत हासिल है। धार्मिक उत्सवों के अवसर पर अमूमन पुरुष ही शंख बजाते हैं लेकिन महिलाए भी शंखनाद की कला सीखकर उसका उपयोग कर सकती हैं। इस विचार से प्रेरित होकर पाघडाल बीते 6 माह से शंख बजाने का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अन्य 15 महिलाओ को भी शंख बजाना सिखाया है। पाघडाल कि अगुवाई में नागपुर की 15 महिलाओ का दल शंखनाद में पारंगत हो गया है। अब यह दल 8 मार्च की सुबह 8 बजे शंखनाद कर महिला दिवस का स्वागत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *