महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना के 82 फीसदी नए मामले

  • 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 1000 से कम कोरोना के मामले नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान ही 18,327 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 82 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। महाराष्ट्र में ही 10,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि केरल में 2,776 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब में 808 नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब 1,80,304 एक्टिव मामले हैं, जो कि कुल मामलों के 1.61 प्रतिशत है।

देश के 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में अब 1000 से भी कम मामले हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ तीन एक्टिव मामले हैं। दमन दीव में 6, मेघालय में 14, सिक्किम में 35 मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 108 मौतें हुई हैं। इनमें 85.2 प्रतिशत मौत छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में दर्ज की गई हैं। हालांकि 18 राज्यों औऱ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *