तीन दिनों की बढ़त पर लगी ब्रेक, 598 अंक गिरकर 50,846 पर बंद हुआ सेंसेक्स

नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स)। शेयर बाजार में 3 दिनों से जारी बढ़त पर गुरुवार को ब्रेक लग गई। कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से सेंसेक्स 599 अंक की गिरावट के साथ 50846 के स्तर पर और निफ्टी 165 अंक की गिरावट के साथ 15081 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले लेवल 50,539.92 को भी छुआ। सबसे ज्यादा मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली, जबकि मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में भारी तेजी दर्ज की गई। जबकि मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% की गिरावट के साथ 3,976.85 अंकों पर बंद हुआ है। इसी तरह बैंक इंडेक्स में भी 565.55 अंकों की गिरावट रही।

विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद पिछले 3 दिनों से जारी बढ़त से ऊपरी स्तरों पर पहुंचे स्टॉक्स में आई गिरावट के लिए मुनाफावसूली मुख्य वजह बताई जा रही है। दरअसल जानकार अब आशंका जता रहे हैं कि महामारी का असर खत्म होने के साथ खर्च भी बढ़ रहे हैं, जिससे महंगाई दर में बढ़त के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *