रेलवे ने वाडी-रायचूर खंड की विद्युत कर्षण प्रणाली के उन्नयन के लिए 220 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 30 जुलाई : भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली के उन्नयन के लिए 220 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के अंतर्गत 102 किलोमीटर लंबे वाडी-रायचूर खंड को 25 किलोवोल्ट से 50 किलोवोल्ट विद्युत कर्षण प्रणाली में उन्नत किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि वाडी-रायचूर खंड उच्च घनत्व नेटवर्क रूट-7 का हिस्सा है जो मुंबई-पुणे-वाडी-रायचूर-गुंटकल-कडप्पा-रेनिगुंटा-चेन्नई को जोड़ता है। उन्नत कर्षण प्रणाली से कर्षण अवसंरचना मजबूत होगी और रेलवे नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में से एक पर बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इससे परिचालन दक्षता में भी वृद्धि होगी और इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गलियारे पर विश्वसनीय रेलगाडी संचालन सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply