केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली स्थित पूसा परिसर में ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे देशभर से आए लगभग 17 हजार वृक्ष मित्रों से संवाद करेंगे और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में परिवर्तित करने का आह्वान करेंगे।
इस कार्यक्रम में देश के लगभग सभी राज्यों से ऐसे वृक्ष मित्र शामिल होंगे, जिन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री वृक्ष मित्रों के साथ पूसा परिसर में वृक्षारोपण अभियान में भी हिस्सा लेंगे।
