डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता-अखंडता के लिए समर्पित: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नई दिल्ली, 6 जुलाई : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। नई दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के समारोह को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने उन्हें अटूट देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी उन पहले लोगों में से थे, जिन्होंने राष्ट्रप्रथम के सिद्धांत को राष्ट्रीय चिंतन के केंद्र में रखा।

Leave a Reply