आर. प्रग्नानंद ने क्रोएशिया ग्रैंड चेस टूर के रैपिड सेक्शन में अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया

नई दिल्ली, 4 जुलाई : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने क्रोएशिया ग्रैंड चेस टूर के रैपिड सेक्शन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कल अपने तीनों मैच जीतकर फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़जा के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। प्रग्नानंद ने इवान सारिक, बोगदान-डैनियल डिएक और अनीश गिरी को हराकर ब्लिट्ज़ सेक्शन से पहले रैंकिंग में यह स्थान प्राप्त किया।

इस बीच, मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कल अपने तीनों मैच ड्रॉ किए और फिलहाल 10 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष खिलाड़ियों से दो अंक पीछे हैं।

Leave a Reply