नई दिल्ली, 1 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन अमिस्ताद के अंतर्गत वेनेज़ुएला में राहत कार्यों में जुटे भारतीय डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की सराहना की है। सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि कठिन समय में ज़रूरतमंद लोगों की सेवा के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हर संकट की घड़ी में चिकित्सा कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
वेनेज़ुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया था। इस भूकंप से बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ। इस अभियान के अंतर्गत भारत वेनेज़ुएला के लोगों की सहायता के लिए मानवीय राहत और सहायता प्रदान कर रहा है।
