नई दिल्ली, 1 जुलाई : हॉकी इंडिया ने बेल्जियम दौरे के लिए 22 सदस्यों की जूनियर अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। मैच 5 से 18 जुलाई तक खेले जायेंगे। यह दौरा इस वर्ष के आखिर में होने वाले एफ.आई.एच जूनियर एशिया कप हॉकी से पहले तैयारी का अहम चरण होगा।
भारतीय टीम की कप्तानी अनमोल एक्का को सौंपी गई है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 और 8 जुलाई को ऑस्ट्रिया के साथ मैच से करेगा। इसके बाद भारत का सामना 10 जुलाई को मेज़बान बेल्जियम से, 13 जुलाई को जर्मनी, 14 जुलाई को फिर बेल्जियम और 17 जुलाई को नीदरलैंड्स से होगा।
