पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर टीएमसी को घेरा

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले के बिष्‍णुपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस 2029 में महिला आरक्षण देने के लिए विधेयक को पारित करने से रोकने में कांग्रेस के साथ शामिल रही है। श्री मोदी ने कहा कि देश का विकास सुनिश्चित करने के लिए अधिक महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण का पर्याय है। भाजपा उनकी रक्षा और सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस आदिवासी विरोधी हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान दोनों दलों ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के विरुद्ध एक उम्‍मीदवार को खड़ा किया था। श्री मोदी ने घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून का उल्‍लंघन करने और धर्म के आधार पर आरक्षण प्रदान करने का आरोपी तृणमूल कांग्रेस को ठहराया। उन्‍होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस महिला सशक्तिकरण विरोधी है।

श्री मोदी ने कहा कि इस जनसभा में लोगों का उत्‍साह राज्‍य की निर्मम सरकार के विरुद्ध उनके आक्रोश का परिचायक है।

Leave a Reply