तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने हुगली और पूर्वी बर्धमान जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं की। ममता बैनर्जी ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ममता बैनर्जी जनसभाओं और रोड शो में भी शामिल होंगी।
भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज और कांदि में रोड शो में भाग लिया। कांग्रेस, वामपंथी और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है।
