राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल के पति डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

नई दिल्ली २५ फरवरी : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल के पति डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। श्रीमती मुर्मु ने एक शोक-संदेश में कहा कि डॉ. शेखावत शिक्षाविद् और राजनीति से भी जुड़े थे और उन्हें लोक कल्‍याणकारी कार्यों के लिए याद किया जाएगा। डॉ. देवीसिंह शेखावत का 89 वर्ष की आयु में कल पुणे के एक अस्‍पताल में निधन हो गया।