गुजरात विधानसभा का बजट आज पेश किया जाएगा

नई दिल्ली २४ फरवरी : वर्ष 2023-24 के लिए गुजरात विधानसभा का बजट आज पेश किया जाएगा। राज्‍य के वित्‍तमंत्री कन्‍नू भाई देसाई विधानसभा में बजट पेश करेंगे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला बजट होगा। यह सत्र कल राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ और यह बजट सत्र 29 मार्च तक चलेगा।