नई दिल्ली ०१ फरवरी : केन्द्रीय बजट 2023-24 प्रस्तुत किए जाने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में बजट प्रस्तुति के बाद वित्त विधेयक 2023 भी पेश किया गया। बाद में केन्द्रीय बजट को राज्यसभा के पटल पर रखा गया।