Volleyball : नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में देवघर की दिव्या श्रीवास्तव

देवघर, 2 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्तर के खेलों में देवघर के कई होनहार युवा अपना दमखम दिखा चुके हैं। इसी क्रम में देवघर की बेटी दिव्या श्रीवास्तव का चयन सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बुधवार को सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में देवघर की दिव्या श्रीवास्तव ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। दिव्या का टीम में चयन गोड्डा में आयोजित कैंप में उनके किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप भुवनेश्वर में 7 से 13 फरवरी तक आयोजित होगी। दिव्या के चयन पर देवघर वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष आशीष झा समेत संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।