Court : राष्ट्रगान के अपमान मामले में शिवडी कोर्ट ने ममता बनर्जी को तलब किया

मुंबई, 02 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुंबई की शिवडी अदालत ने राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में तलब किया है। अदालत ने ममता को 2 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता ने राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। ममता बनर्जी को अब शिवडी कोर्ट ने तलब किया है। मुंबई में एक समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रगान के समय बैठ गईं।

भाजपा के मुंबई सचिव विवेक गुप्ता ने ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि यह राष्ट्रगान का अपमान है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। शिवडी कोर्ट ने ममता बनर्जी को 2 मार्च 2022 को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।