प्रधानमंत्री मोदी ने मनोज दास के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रख्यात ओडिया और अंग्रेजी लेखक मनोज दास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री अरबिंदो के दर्शन के एक प्रमुख प्रतिपादक थे। दास का मंगलवार को पुदुचेरी में निधन हो गया। 87 वर्षीय मनोज दास काफी समय के बीमार चर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मनोज दास ने एक प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लोकप्रिय स्तंभकार और विपुल लेखक के रूप में खुद को प्रतिष्ठित किया। उन्होंने अंग्रेजी और ओडिया साहित्य में समृद्ध योगदान दिया। वह श्री अरबिंदो के दर्शन के एक प्रमुख प्रतिपादक थे। उनके निधन से पीड़ा हुई। उनके परिवार के प्रति संवेदना है। ओम शांति।”

मनोज दास श्री अरबिंदो आश्रम से जुड़े थे। दास को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2001 में पद्म श्री और 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *