निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कुलदीप यादव की निकली अंतिम यात्रा, कई पूर्व मंत्री और नेता शामिल

कानपुर देहात, 20 अप्रैल (हि.स.)। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव की अंतिम संस्कार यात्रा में मंगलवार को कई पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। 
 समाजवादी पार्टी से अपनी पहचान बनाने वाले और मौजूदा समय भाजपा में भी अपनी अच्छी छवि रखने वाले कद्दावर नेता चौधरी कुलदीप सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था।
  कुलदीप यादव रसूलाबाद ब्लाक में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख थे। 2018 में उनको समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 
  श्री यादव राजनीति के बड़े खिलाड़ी थे। वे समाज में अच्छी पकड़ रखते थे। समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद उनका कद कम नहीं हुआ। क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कुलदीप सिंह यादव की अचानक तबियत बिगड़ी तो उन्हें उपचार के लिए कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दो दिन से उनका उपचार चला। सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा रसूलाबाद के सहबाजपुर से निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व मंत्री समेत कई सांसद और विधायक शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *