रायगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस नेता एवं रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया का रविवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। वे घरघोड़ा क्षेत्र के बाकारूमा के रहने वाले थे। आदिवासी नेता होने के कारण उनके क्षेत्र इन उनकी पकड़ थी और वे उनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
रोहिणी राठिया पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे और रायगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले उनको ऑक्सीजन बेड पर रखा गया था। धीरे-धीरे हालात बिगड़ते गए और रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
2021-04-18