प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया

नयी दि्ली,  10 अप्रैल (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया है। प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया था।

शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा, “सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।”  

प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून, 1921 को हुआ था। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर समय विंडसर कैसल में ही रहे। दोनों ने गत जनवरी में एक साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *