भारतीय अमेरिकी महिला के नाम पर स्कूल

वॉशिंगटन, 31 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के टेक्सास में भारतीय अमेरिकी महिला सोनल भूचर के नाम पर स्कूल का नामकरण किया गया है। सोनल ने अपने समुदाय के लिए बहुत काम किया था। साल 2015 में टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने उन्हें वन स्टार नेशलल कमीश्नन सर्विस बोर्ड में नियुक्त किया था। सोनल मरते दम तक कई सामजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़ी रहीं। इन संस्थानों में चाइल्ड एडवोकेट ऑफ फोर्ट बेंड, एक्सेस हेल्थ, शुहर लैंड कल्चर आर्ट्स फाउंडेशन और टेक्सास मेडिकल एसोसिएशन एलायंस आदि शमिल हैं।
कहा गया है कि सोनल भूचर के नाम पर स्कूल होने से आने वाली पीढियों में  शिक्षा और परोपकार के क्षेत्र में उनकी विरासत बनी रहेगी।
  सोनल की साल 2019 में कैंसर के कारण 28 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। फोर्ट बेंड इंडेपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने एक मत से सोनल के नाम पर स्कूल का नाम रखने पर सहमति व्य़क्त की। यह स्कूल साल 2023 में शुरू हो जाएगा। सोनल मूल रूप से मुंबई से थीं और पेशे से फिजियोथेर्पिस्ट थीं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई बांबे विश्वविद्यालय से की थी। वह साल 1984 में अपने पति सुबोध भूचर के साथ ह्यूसटन आ गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *