रांची, 30 मार्च (हि.स.)। झारखंड में दिनोंदिन कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 155 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 58 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में खुशी की बात यह है कि होली के दिन कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 62 ,बोकारो से पांच, देवघर से एक, धनबाद से आठ, दुमका से दो , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 50, गोड्डा से चार, हजारीबाग से दो, जामताड़ा से एक, कोडरमा से एक, पाकुड़ से एक, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से नौ, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से दो मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 123090 हो गयी है। इनमें 1968 सक्रिय केस हैं। जबकि 120012 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 1110 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.49 प्रतिशत है।
रांची में मिले 62 कोरोना मरीजराजधानी रांची में सोमवार को 62 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1045 है। जबकि 19 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। अबतक कुल 256 लोगों की जिले में मृत्यु हो चुकी है। अबतक कुल 34857 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33556 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
2021-03-30